पौते के जन्मदिन पर हरी बोल प्रभात फेरी का आयोजन,135 गांवों की मंडलियां पहुंची

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में शुक्रवार को हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, दादा ने अपने पौते के जन्मदिन पर इसका आयोजन करवाया, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों की प्रभात फेरी की मंडलियां शामिल हुई, जिससे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया । आयोजक कैलाश तिवाड़ी ने बताया कि उन्होंने अपने पौते हनुमान प्रसाद के जन्मदिन पर हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । इसमें प्रातः 9:15 बजे चारभुजानाथ मंदिर से चारभुजानाथ की शोभायात्रा के साथ प्रभात फेरी प्रारंभ हुई, जो चारभुजा मंदिर बालाजी मंदिर, माली मोहल्ला, कुम्हार मौहल्ल, तेजाजी चौक, मुख्य चौराया, नेशनल हाईवे, गाड़री मौहल्ला, ब्राह्मण मौहल्ला, सालरिया मार्ग होते हुए आयोजक स्थान पर पहुंची । हरि बोल प्रभात फेरी में हरी भजनों और हरि बोल के जयकारों से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया, श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचने झूमने लगे । प्रभात फेरी संचालक ओम प्रकाश भट्ट सांगानेर ने बताया कि इस कार्यक्रम में आसपास के 135 गांवों से हरी बोल प्रभात फेरी की टीम में मंडलियां शामिल हुए, अंत में प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की गई ।।